फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती जयंती

धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती जयंती

Tue, 18 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती जयंती
बागपत। भगवान विश्वकर्मा जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रम हुए। गोष्ठियां, हवन और भंडारों का आयोजन किया। स्कूल, कॉलेजों में जयंती मनाई और विद्यार्थियों को विश्वकर्मा की जानकारी दी। समाज के लोगों ने उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार को शहर की अग्रवाल धर्मशाला में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। पूर्व तहसीलदार हरी सिंह विश्वकर्मा ने समाज को एकजुट करने पर बल दिया। इसमें हवन, पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया। इसमें राजकुमार विश्वकर्मा, सुनीता देवी, रमेश चंद, रामनाथ ठेकेदार, रामनिवास, देवी शरण, प्रताप, महावीर, जगदीश, जयभगवान, प्रवीण, रामेश्वर प्रधान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपीसी डिग्री कॉलेज में विश्वकर्मा जयंती मनाई। शिक्षक गुरदास सिंह ने विश्वकर्मा का प्रतिमा बनाई। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने दीप जलाकर किया। भगवान विश्वकर्मा के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। विक्रम, मीनू, कोमल, नेहा, शालू धामा, सीमा तोमर, पूजा रानी, अनुपमा चौहान, अंजली, डॉ. वारिज पांडेय, मनोज कुमार, जगत सिंह, गजे सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम ग्रुप ऑप कॉलेज में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। विचार गोष्ठी का आयोजन किया, इसमें वक्ताओं ने विचार रखे। प्रबंधक समिति के अरविंद गुप्ता, प्रिंस सिंघल, वैभव मित्तल, प्राचार्य प्रोफेसर आरपी चौहान ने माल्यार्पण किया। रोहित शर्मा, हरीश चौहान, विजय वर्मा, रामकिशोर, दीपिका कौशिक, डॉ. शालिनी जैन, बबीता, विक्रांत चौधरी, कमाल सिद्दीकी का सहयोग रहा।
श्री केएस आईटीआई अग्रवाल मंडी टटीरी विश्वकर्मा जयंती पर हवन एवं पूजन हुआ। इसमें भगवान के इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रबंधक जयचंद दरोगा, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, राजेंद्र तिवारी, अफरोज खान, संजय मौजूद रहे।
श्री यमुना इंटर कॉलेज में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित किया। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने कहा विश्वकर्मा को संसार का प्रथम इंजीनियर बताया। सतीश त्यागी, आनंद शर्मा, मुकेश राज, डॉ. राधेश्याम, रविदत्त शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राज कुमार शर्मा, उषा रानी शर्मा उपस्थित रहे।
छपरौली क्षेत्र में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित किया। प्रसाद का वितरण किया। श्रीकृष्ण, डॉ. श्रीपाल, राजेश जांगिड़, प्रदीप जांगिड़, बबलू जांगिड़, रवि जांगिड़, तुलसीराम, देशपाल, गौरव, शिवम मौजूद रहे।

अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित बस स्टैंड पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई। पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया। चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, सभासद रोहित उर्फ बंटी, अश्वनी मानव, नईम खान, रामशरण, संदीप पांचाल, कर्मवीर, मोनू पांचाल, मंजू पांचाल, सुभाष पांचाल, डॉ. सुरेश मोघा, शहजाद, रोहित गोयल, पूर्व चेयरमेन प्रमोद गुप्ता, पंडित अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, प्रेमशंकर शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed