फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विकास कार्यों में धांधली की आशंका जताई, बीडीओ से करेंगे शिकायत

विकास कार्यों में धांधली की आशंका जताई, बीडीओ से करेंगे शिकायत

Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों में धांधली की आशंका जताई, बीडीओ से करेंगे शिकायत
बागपत। डौला गांव में समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत सचिवालय पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा गांव में विकास के लिए करोड़ का बजट है, लेकिन रास्ते आज भी जर्जर है। जलभराव की समस्या गंभीर है। धांधली का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को डौला गांव के लोग ग्राम पंचायत सचिवालय पर एकजुट हुए। उन्होंने यहां पर विभिन्न समस्याओं को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप विकास कार्यों में धांधली की गई है। जहां मार्ग का निर्माण हो गया था, उसी को नया दर्शाया गया है। अधिकांश रास्ते आज भी जर्जर है। जलभराव की समस्या ने परेशानी में डाला हुआ है। नाले और नालियों गंदगी से अटे पड़े हैं। गांव के पानी की टंकी खराब है। प्राथमिक स्कूलों की स्थिति दयनीय है। ग्राम पंचायत की कोई बैठक नहीं की जाती और न ही सचिव सचिवालय में बैठता है। इस कारण ग्रामीण समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्कूल में जाने वाले बच्चों के सामने जलभराव समस्या गंभीर है। गांव के जन प्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दें रहे हैं। गांव में गंभीर बीमारी फैलने का खतरा बना है। मंगलवार को ग्रामीण बीडीओ पिलाना का घेराव कर घपले और समस्या से अवगत कराएंगे। इसमें एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा, दिलशाद अब्बासी, महबूब, जितेंद्र जय कुमार, एडवोकेट अनिल तंवर, गुलशेर अली, मुकम्मिल राणा, मेहरदीन, कंवर पाल, विकास, दिनेश, बाबू, सतीश, सुंदर, इरफान, मनोज, साबिर, अख्तर, फैयाज आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed