फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पीआरडी के जवानों ने मांगा 500 रुपये ड्यूटी भता

पीआरडी के जवानों ने मांगा 500 रुपये ड्यूटी भता

Tue, 28 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पीआरडी के जवानों ने मांगा 500 रुपये ड्यूटी भता
बागपत। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। साथ ही मांग की पीआरडी के जवानों को ड्यूटी भत्ता 500 रुपये दिया जाए। ताकि वह भी अपने बच्चों का भविष्य संवार सके, क्योंकि जो भत्ता मिल रहा है, वह बहुत ही कम है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रांतीय रक्षक दल के जवान कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अपनी पीड़ा बताई। कहा कि प्रतिदिन ड्यूटी भत्ता 250 रुपये दिया जा रहा है जो बेहद कम है। इससे परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी आ रही है। बच्चों का भविष्य भी नहीं संवार सकते हैं। शासन ने उन्हें ट्रैफिक पुलिस से जोड़कर जवानों को रोजगार देकर नई पहचान दी है। उन्होंने मांग रखी है ड्यूटी भत्ता 500 रुपये किया जाए। ताकि वह भी अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल कर सके। साथ ही होमगार्ड के बराबर ही पीआरडी के जवानों को सुविधाएं दी जाए। जवानों ने मुख्यमंत्री से उनकी समस्या के समाधान की मांग उठाई है। इस दौरान मैनपाल, राजेंद्र, संजीव कुमार, रमेश चंद, बालिस्टर, कृष्णपाल, सुरेश पाल, सोमपाल, मुकेश कुमार, देवेंद्र, शब्बीर खान, कृष्णपाल, रमेश चंद, राज कुमार, दिनेश, सत्यपाल सिंह, इस्लाम, खलील, राजवीर, धर्मेंद्र, सहदेव, जितेंद्र, प्रविंद्र सिंह, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed