{"_id":"5b8300d842c7924651654de7","slug":"71535312088-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिय़ा पर पूरे दिन देते रहे रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिय़ा पर पूरे दिन देते रहे रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। रक्षाबंधन से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले कई दिन से घूम रही है। इसी प्रकार शहर में लगी दुकानों पर रखी विभिन्न प्रकार की राखियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। दूरदराज रहने वाले भाइयों को बहने राखी खरीद कर पंजीकृत डाक और कोरियर की मदद से भेज चुकी है। वहीं रविवार को बाजारों में राखियां खरीदने को लेकर सुबह से शाम तक महिलाओं व युवतियों की भीड़ उमड़ रही है। कई-कई राखियों को एक साथ पसंद किया जा रहा है। वहीं दुकानदार भी राखी पसंद कराने में बहनों की मदद कर रहे हैं। हालांकि बाजारों मेें पांच रुपये से लेकर कई कई हजार रुपये की कीमत की राखियां उपलब्ध रही, लेकिन बहनें उस राखी को पसंद कर रही हैं, जो उनके मन को भा रही हैं।
विज्ञापन