{"_id":"5b7f0c6842c792464c73dbbe","slug":"71535052904-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विकास कार्यों की समीक्षा और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की स्थिति के मद्देनजर बृहस्पतिवार को डीडीओ ने ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय रिकार्डों की जांच की। साथ ही अनुपस्थित सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा।
जिला विकास अधिकारी हुबलाल ने बृहस्पतिवार को ब्लाक मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीओ ने विभागीय रिकार्डों की जांच की। हालांकि जांच में सभी विभागीय रिकार्ड पूरे मिले। इस पर उन्होंने बीडीओ प्रेमचन्द व वरिष्ठ लिपिक के कार्य की राज कुमार की सराहना की। इसके बाद उन्होंने सचिवों की बैठक ली। बैठक के दौरान डीडीओ ने सचिवों से राज्य वित्त व 14वे वित्त की कार्यपूर्ति, स्वच्छ भारत मिशन, वर्ष 2012 के सर्वे के अनुसार छटे गए पात्र परिवारों की शौचालय विहीन की सूची, वर्ष 2017-18 मेें कराएं गए मरम्मत हैंडपंपों की स्थल सहित सूची, वर्ष 2018-19 के कार्य योजना के प्लान प्लस की सूची, सूची और सफाई कर्मचारियों के रोस्टर के लेखन का फोटो आदि कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सचिवों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में लापरवाही न करने की हिदायत दी। साथ ही निरीक्षण के दौरान पूर्व में सूचना देने के बाद भी उपस्थित न मिलने वाले सचिवों को स्पष्टीकरण मांगा। इसमें बीडीओ प्रेमचंद, एडीओ पंचायत रणधोल, एडीओ कृषि, सचिव सतीश, सुनीता, संजय, भूपेंद्र, रेशु, विकुल, सचिन, पूजा आदि रहे।