फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को मिल रही छत : डॉ. सत्यपाल सिंह

प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को मिल रही छत : डॉ. सत्यपाल सिंह

Sun, 29 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को मिल रही छत : डॉ. सत्यपाल सिंह
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने लोगों को मकान देने का काम किया है। जिले में प्रधानमंत्री योजना शहीर के तहत जिले के सैकड़ों लोगों को लाभ मिला। इसके तहत ने 500 को प्रमाणपत्र का वितरण किया।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में एनआईसी में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों से सीधे संवाद किया। उनकी खुशियों को साझा हुए। इसके बाद ऑनलाइन चल रहे कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे। डॉ. सत्यपाल सिंह ने भी जिले के 500 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे। उन्होंने बताया कि 422 लाभार्थी का योजना के तहत चयन किया है, उन्हें 50 हजार की प्रथम किश्त का प्रमाणपत्र दिया । वहीं 78 लाभार्थी ऐसे हैं जिनके मकान बनने लगा रहा है, इसमें डेढ़ लाख रुपये का प्रमाणपत्र सौंपा। डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों को छत के साथ रोजगार देने का काम कर रही है। योजना से लाभ मिलते ही एक व्यक्ति नहीं बल्कि उसके साथ पूरा परिवार खुश रहता है। सरकार ने हमेशा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। इसका लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। डूडा के अधिकारियों को निर्देश दिए योजना का लाभ हर व्यक्ति को मिले। अपात्रों को किसी भी कीमत पर योजना में शामिल न किया जाए। इस दौरान डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, सीडीओ पीसी जायसवाल, पीओ रजनी पुंडीर, पीडी एमएल पटेल, एडीएम लोकपाल सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडेय, ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रमाणपत्र मिलते ही गदगद हुए लाभार्थी
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में चयन हुए 400 परिवारों में अलग ही खुशी का माहौल है। ऑनलाइन खाते में धनराशि पहुंच रही है। योजना का लाभ मिलने पर पप्पू जख्मी, सुनीता, गीता, प्रेमवती, सुरेश कुमार, शकील मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री की वजह से उनके सर पर छत हुई है। अब परिवार के लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है। किराए के मकान की भी टेंशन खत्म हो गई है। सरकार की योजना से सभी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed