फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बडका हाल्ट के पास अंडरपास धंसने से ट्रेन हादसा होने से बचा, हंगामा

बडका हाल्ट के पास अंडरपास धंसने से ट्रेन हादसा होने से बचा, हंगामा

Sun, 29 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बडका हाल्ट के पास अंडरपास धंसने से ट्रेन हादसा होने से बचा, हंगामा
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेल मार्ग पर बड़का अंडर पास मेें भारी बरसात के कारण रेलवे ट्रैक जमीन में धंस गया। शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के चालक ने गति धीमी कर ट्रेन को रोका। आक्रोशित यात्रियों ने ट्रेन के आगे खड़े होकर हंगामा किया। सूचना पर जीआरपी व रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लोगाें ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। बाद में रेलवे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक को ठीक किया, तब जाकर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन

शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 जैसे ही बड़ौत स्टेशन से रवाना होकर बड़का हाल्ट के नजदीक अंडरपास के पास पहुंची तो अचानक भारी बरसात के कारण रेलवे ट्रैक जमीन मेें धंस गया, इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन चालक ने धीमी गति से ट्रेन को रोका। यात्रियों और ग्रामीणों ने ट्रेन के सामने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि रेलवे प्रशासन ने अंडरपास तो बना दिया, लेकिन इसमें भरने वाले पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया। चार दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात से अंडरपास में 10 से 12 फीट पानी भरा है। इससे रेलवे ट्रैक जमीन मेें धंस गया और इस रूट पर संचालित ट्रेनों के साथ हादसा होने की आंशका बन गई। साथ ही अंडरपास के कारण बड़का, हिलवाडी, गुराना आदि सहित आधा दर्जन गांवों के लोगाें को गांव में जाने व बाहर जाने मेें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान खेतों से पशुओें के लिए चारा भी नहीं ला पा रहे है। बीमार सदस्यों को इलाज के लिए बाहर ले जाने के लिए 15 से 20 किमी दूर अन्य किसी गांव से होकर बाहर जाना पड़ रहा है। लेकिन सूचना के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

ट्रेन रोके जाने की सूचना पर जीआरपी, रेलवे पुलिव व कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो लोगोें ने उन्हें भी खरी-खोटी सुनायी। बाद में रेलवे कर्मचारियों व तकनीशियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया, तब जाकर दो घंटे बाद ट्रेन को वहां से रवाना किया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही अंडरपास में भरने वाले पानी की निकासी का जल्द से जल्द समाधान कराए जाने की मांग उठायी। हंगामा करने वालों में इमरान, इकबाल, जगदीश, सुंदर, प्रमोद, शकील, सुऐब, अकरम आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed