{"_id":"5b2961374f1c1bc2378b4ba5","slug":"71529438519-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतानतनगर की टीम ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतानतनगर की टीम ने जीता उद्घाटन मैच
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। हरिया खेड़ा गांव क्रिकेट प्रीमियर लीग का ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा खेलों से शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है। युवाओं को खेलों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उद्घाटन मैच हरिया खेड़ा और मतानतनगर गांव की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिया खेड़ा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मतानतनगर की टीम ने मोहित के 75 रन की बदौलत दो ओवर पहले ही छह विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मोहित को दिया। इसमें चाहेराम प्रधान, रोहित यादव, मोहनलाल यादव, संदीप, पोलार्ड, अंकित मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन