{"_id":"5b0c59bb4f1c1ba86e8b52a3","slug":"71527536059-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को गन्ना भुगतान 15 दिन में दिलाने का भरोसा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को गन्ना भुगतान 15 दिन में दिलाने का भरोसा दिया
Updated Tue, 29 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
पुसार गांव में स्थित बस स्टैंड पर अखिल भारतीय गरीब किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले गन्ना भुगतान और बिजली समस्या को लेकर चल रहा धरना समाप्त हो गया। नायब तहसीलदार एवं मिल अधिकारियों ने आंदोलनकारी किसानों को 15 दिन में गन्ना भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
धरने पर बैठे लोगों की मांग थी कि बकाया गन्ना भुगतान अविलंब कराया जाए और बिजली के बढ़े दमों को सरकार वापस लें। सोमवार को चौथे दिन धरना स्थल पर नायब तहसीलदार नसीम अहमद, भैंसाना चीनी मिल के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, सहायक प्रबंधक दुर्गेश कुमार पहुंचे और किसानों से वार्ता की। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया के 15 दिन में बकाया गन्ने का भुगतान करा दिया जाएगा। इस आश्वासन पर किसान संतुष्ट हो गए और उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने लोगों को जूस पिलाया। किसानों ने बढ़ी विद्युत दरों व अन्य समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसमें रामनाथ प्रधान, राजेंद्र सिंह, राम कुमार, लेखपाल कृष्णपाल शर्मा, प्रमोद, रामेश्वर, निरंकार शर्मा, ऋषिपाल, वीर सैन, ब्रहम सिंह, रामू, महीपाल, ओमपाल, कुतबुद्दीन, रामकिशन, ब्रजपाल, सतपाल, सुरेश आदि उपस्थित रहे।