{"_id":"5b0716894f1c1b956e8b474d","slug":"71527191177-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम पदार्थ के दाम बढ़ने पर बिफरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम पदार्थ के दाम बढ़ने पर बिफरे कांग्रेसी
Updated Fri, 25 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही अत्यधिक बढ़ोत्तरी के विरोध मेें प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार वृद्धि हो रही है, इससे हर वर्ग परेशान हैं, उन्होंने रमजान के मद्देनजर जनपद बागपत बिजली, पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। तहसील में किसानों के चल रहे धरने की मांग को पूरा करने की मांग की। नगर और देहात क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षित, लूट व चोरी की घटना पर रोक लगाई जाए और यमुना नदी से हो रहे खनन के ओवर लोड ट्रकों को बंद किया जाए। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को साैंपा। इसमें राकेश शर्मा, हरेंद्र एडवोकेट, हेमंत, डॉ नरेंद्र शर्मा, सत्यपाल पथौलिया, घनश्याम शर्मा आदि रहे।