फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गन्ना किसानों का तहसील में प्रदर्शन

गन्ना किसानों का तहसील में प्रदर्शन

Wed, 09 May 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
गन्ना किसानों का तहसील में प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को काफी संख्या मेें लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन साैंपा।
मंगलवार को काफी संख्या मेें किसान राम कुमार चेयरमैन के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर रामकुमार चेयरमैन ने कहा जनपद के किसानों की मुख्य फसल गन्ना है, इसलिए किसान अत्यधिक मात्रा में गन्ने की फसल का उत्पादन करते हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की मलकपुर चीनी मिल पर सैकड़ों गांव के हजारों किसानों का गन्ना पेराई सत्र के दौरान जाता है, लेकिन मिल प्रशासन पिछले कई साल से क्षेत्र के किसानों का गन्ना भुगतान नहीं कर रहे हैं। पिछले सत्र का अभी तक मिल पर क्षेत्र के किसानों का करोड़ रुपये बकाया हैं। फिलहाल मिल का पेराई सत्र समाप्ति की ओर है, लेकिन अभी तक किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिया। जिस कारण क्षेत्र के किसानों का आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। कई किसानों ने तो आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली है। इसके बाद भी न तो मिल प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही जिला प्रशासन। ज्ञापन सौंपने वालों में नरेश डायरेक्टर, संदीप कुमार, वेदपाल, दीपक, भीम सिंह, राजकुमार प्रधान बदरखा, हेमंत, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed