फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिंचाई बंधु समिति की बैठक में किसानों का हंगामा

सिंचाई बंधु समिति की बैठक में किसानों का हंगामा

Wed, 11 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई बंधु समिति की बैठक में किसानों का हंगामा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर मंगलवार को आयोजित सिंचाई बंधु समिति की बैठक में किसानों ने जमकर हंगामा किया और जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। इस दौरान किसानों ने समस्याएं भी रखी। साथ ही समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
किसानों ने कहा सिंचाई से संबंधित समस्याओं का निवारण करने के लिए प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर सिंचाई बंधु समिति की बैठक होती है। इसमेें किसानों की फसल की सिंचाई संबंधित शिकायतों सहित नहरों की सफाई कराने, पानी छोड़ने व अवैध कुलाबा हटाने की शिकायतों का निस्तारण कराया जाता है, आरोप लगाया कि पिछले कई माह से बैठक मेें न तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधि रुचि ले रहे हैं और न ही प्रशासनिक अधिकारी। जबकि बैठक से पूर्व सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित प्रशासनिक अफसरों को सूचना भेज दी जाती है, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंच रहा है। जिस कारण किसानों की सिंचाई संबंधित शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। हं
विज्ञापन

सिंचाई बंधु समिति की बैठक में हंगामे की सूचना पर नगरपालिका परिषद बड़ौत के चेयरमैन अमित राणा, समिति के उपाध्यक्ष जसवीर सिंह सोलंकी व सहकारी गन्ना समिति मलकपुर के चेयरमैन धूम सिंह व मंडल उपाध्यक्ष भाकियू सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में जसवीर सिंह सोलंकी की अध्यक्षता और चेयरमैन अमित राणा के संचालन मेें बैठक हुई। इसमें किसानों ने बिचपुडी माइनर मेें पानी नियमित रूप से छुड़वाने, माइनरों की सफाई व अवैध कुलाबा हटवाने, बिचपुडी गांव के पास मुख्य नहर के क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कराने, खंदरावली रजबाहे में 250 क्यूसेक पानी छोड़ने व इस रजबाहे की सफाई कराने की मांग की। किसानों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर एस सिंचाई विभाग के एसडीओ दिनेश, सुखपाल, एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, बेगराज, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed