फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईकोर्ट ने एमडी, एक्शन और लेखाधिकारी को किया तलब

हाईकोर्ट ने एमडी, एक्शन और लेखाधिकारी को किया तलब

Thu, 05 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने एमडी, एक्शन और लेखाधिकारी को किया तलब
बागपत। विद्युत निगम से सेवानिवृत्त जेई इंद्रपाल सिंह एक साल से वेतन और भत्ते पाने के लिए दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। करीब एक करोड़ रुपये निगम ने अदा नहीं किए हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में वाद दायर किया, इसके बाद विद्युत निगम के एमडी, एक्सईएन मुजफ्फरनगर और लेखाधिकारी सहारनपुर को कोर्ट ने 19 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया और वेतन क्यों नहीं दिया, इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

बड़ौत क्षेत्र के शाहपुर बड़ौली निवासी इंद्रपाल सिंह विद्युत निगम में बतौर जेई बागपत, बड़ौत सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। वह मुजफ्फरनगर से फरवरी 2017 में सेवानिवृत्त हुए। रिटायर्ड हुए उन्हें सात वर्ष से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन आज तक उन्हें सात वर्ष का वेतन और सभी भत्तों की धनराशि नहीं दी गई है। इससे उन्हें मानसिक और आर्थिक हानि पहुुंच रही है। मजबूर होकर उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनके अधिवक्ता पवन तिवारी ने बताया हाईकोर्ट में वाद दायर हो चुका है। कोर्ट ने 19 अप्रैल को मेरठ विद्युत निगम के एमडी, एक्सईएन मुजफ्फरनगर और लेखाधिकारी सहारनपुर को तलब किया है। उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति ने अफसरों को मय शपथपत्र हाईकोर्ट में पेश होने के आदेश दिए है। एमडी को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया कि वेतन तथा पेंशन सहित सभी भत्तों क्यों नहीं दिए है? इसका दो सप्ताह में जवाब दें। पवन तिवारी ने बताया कि विद्युत निगम पर सात साल का वेतन और सभी भत्ते मिलाकर करीब एक करोड़ रुपये की राशि बैठती है।
विज्ञापन


जिला परिवीक्षा अधिकारी सूचना आयोग में तलब
बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि डौला गांव निवासी माया देवी पत्नी स्वर्गीय हरिओम शर्मा को विधवा पेंशन की सूचना न देने पर जिला परिवीक्षा अधिकारी को छह अप्रैल को आयोग ने तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed