{"_id":"5aaac5f74f1c1ba7758b5b5f","slug":"71521141239-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को दस्तकारी का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को दस्तकारी का प्रशिक्षण दिया
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। खंड विकास मुख्यालय बिनौली पर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटर शेड विकास के अंतर्गत चल रहे महिलाओं के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को हाथ की दस्तकारी का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के चौथे दिन लखनऊ से आए प्रशिक्षक शनो मलिक, अनिल कुमार ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बिनौली ब्लॉक क्षेत्र की करीब दर्जनों गांव से आई महिलाओं को कढ़ाई, चिकनकारी, फुलकारी, जरदोजी, काशीदारी या कश्मीरी कढ़ाई, सिंधी कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अपना उद्यम चलाने के लिए सरकार द्वारा प्रदत्त लाभकारी ऋण योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के समापन पर 21 मार्च को प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए जाएंगे। इस दौरान टेक्निकल एक्सपर्ट डब्लूसीडीसी बागपत मोहम्मद यूनुस, डब्ल्यूटी सदस्य नीलू राठी, रविता राठी, विनोद कुमार, वीर प्रकाश मलिक, सचिव जयबीर सिंह ने भी प्रशिक्षण दिया।