फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विज्ञान मॉडल में विकास और भाषण में राहुल रहा प्रथम

विज्ञान मॉडल में विकास और भाषण में राहुल रहा प्रथम

Sun, 11 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान मॉडल में विकास और भाषण में राहुल रहा प्रथम
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। आकर्षक मॉडल तैयार करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में विज्ञान महोत्सव के समापन पर तहसीलदार बागपत राज बहादुर सिंह पहुंचे। उन्होंने विज्ञान के मॉडल बनाने के विद्यार्थियों के कार्यों को सराहा। उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने छोटे स्तर से मॉडल बनाकर तैयार किए एक दिन वह बड़े मॉडल बनाएंगे। इसके लिए सभी बच्चे मेहनत से कार्य करते हैं। विद्यार्थियों का सबसे बड़ा हथियार अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य का निर्धारण करना है। चारों बातों को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे हमेशा तरक्की उनके कदम चूमेंगी। उन्होंने कहा कि हर कार्य समय पर करना चाहिए। इसके बाद सभी विजेताओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि मॉडल प्रदर्शनी में विकास प्रथम, सोनिया द्वितीय, रेखा और मंजू रानी संयुक्त रूप से तृतीय रही। निबंधन में खुशनुमा प्रथम, महिला चौधरी द्वितीय, एकता तृतीय रही। भाषण में राहुल कुमार प्रथम रहा। विज्ञान गीत में प्रीति शर्मा प्रथम, सैफी द्वितीय रही। समूह गीत में जीजीआईसी की बावली की छात्राएं प्रथम रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने की। संचालन डॉ. ज्ञानती सिंह ने किया। प्रधानाचार्य नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, कविता चौधरी, नीशा, हेमलता व्यास, आंसु, रोहिनी, हुक्म सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed