फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री को गिनाई समस्याएं

प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री को गिनाई समस्याएं

Thu, 15 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री को गिनाई समस्याएं
दाहा (बागपत)। ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह से मिला। उन्होंने कहा कुछ लोगों ने नहरों की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। तालाब की खुदाई नहीं हो रही है। विद्यालय जर्जर हो गए हैं। जलनिकासी नहीं हो रही है। सभी समस्याओं का समाधान की मांग की।
विज्ञापन

नंगला कनवाड़ा गांव के प्रधान मांगेराम चेयरमैन के नेतृत्व में बिनौली, रहतना, शाहजहांपुर के प्रधान प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह से मिले। प्रधान ने बताया कि गांव में समस्याओं का अंबार है। नहरों की खुदाई हुई , लेकिन उसमें पानी नहीं पहुंचा, जिस पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। जमीन पर कब्जा कर लिया। तालाब की खुदाई और कब्जा मुक्त कराया जाए। गांवों में जल निकासी न होने के कारण परेशानी है। कई बार इसकी मांग भेज चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। गांवों में नाला निर्माण कराया जाए। दाहा-कनवाड़ा गांव क्षतिग्रस्त है। इसका निर्माण कराया जाए। नंगला कनवाड़ा गांव में विद्यालय का भवन जर्जर है। हादसा होने का अंदेशा है। स्कूल का नवीन भवन बनवाया जाए। कृषि मंत्री ने उन्हें जल्द समस्याएं हल कराने का आश्वासन दिया। इसमें प्रधान जमशेद, संजय कुमार और भरतवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed