{"_id":"5a83437f4f1c1b4f588b878e","slug":"71518551935-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खातों से रुपये निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खातों से रुपये निकालने का आरोप
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बैंक कर्मचारियों पर ग्राहकों के खातों से रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को महावतपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रकरण की जांच कर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को ग्राम प्रतिनिधि अजय कुमार के नेतृत्व में काफी लोग एकत्र हुए। उनका कहना था कि बावली गांव में स्थित बैंक में गांव के अब्दुल हाकिम सहित कई लोगों के खाते हैं। आरोप है कि पिछले एक साल के अंदर कई लोगों के खातों से धनराशि निकल चुकी है। यदि कोई ग्राहक इस संबंध में बैंक अधिकारियों से बातचीत करता है तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। इससे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बैंक कर्मचारियों पर तमाम आरोप लगाए और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में राजेश, सुधीर, पंकज, सुभाष, राजवीर, प्रवेंद्र, संजीव, अमरपाल शामिल रहे।