{"_id":"5a7df50e4f1c1b2a788b4f5e","slug":"71518204174-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड को बैंक खातों से लिंक कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड को बैंक खातों से लिंक कराए
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड को बैंक खातों से लिंक कराएं
बड़ौत। सिंडिकेट बैंक शाखा सूप में बैंक और अर्पित ग्रामोद्योग विकास संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नाबार्ड योजना के तहत बनाए गए महिला समूहों के सदस्यों, पदाधिकारियों और अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया।
गोष्ठी में शाखा प्रबंधक अश्वनी देशवाल ने सभी सरकारी योजनाओं के लिए सरकार ने आधार कार्ड जरूरी कर दिया है। बहुत सारी योजनाएं चल रही हैं। इनका शत-प्रतिशत लाभ अगर लेना है तो आप सभी को अपने आधार कार्ड बनवाकर अपने बैंक खातों से लिंक कराने होंगे। उन्होंने बताया कि आरबीआई या कोई बैंक अधिकारी किसी बैंक खाता धारक की जानकारी फोन कॉल करके नहीं मांगते हैं। इसलिए आप सभी इस तरह की फर्जी कॉल से सावधान रहें और अपना एटीएम नंबर और खाता नंबर किसी को भी न बताएं। संस्था के सचिव बिजेंद्र सिंह ने बताया कि नाबार्ड योजना के तहत 11 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। इन समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ने में शाखा प्रबंधक का पूर्ण सहयोग है। इस मौके पर रोहित, विकास सोलंकी, हेवेंद्र राणा, ओमप्रकाश, विकास, राहुल आदि उपस्थित रहे।