{"_id":"5a623fef4f1c1bcb268b5529","slug":"71516388335-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में तंबू निर्माण का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में तंबू निर्माण का प्रशिक्षण दिया
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में तंबू निर्माण सहित अन्य
गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया
बड़ौत। नोएडा में होने वाले समागम की तैयारियों में जुटे दिगंबर जैन कॉलेज के आदर्श रोवर क्रू ने शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास किया। शिविर का शुभांरभ ईश वंदना और सर्व धर्म प्रार्थना के साथ किया गया। रोवर लीडर डा. महेश मुछाल ने समागम की तैयारियों के लिए शिविरार्थियों को विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने जंगल में कैंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, विभिन्न प्रकार के गैजेट्स निर्माण, तंबू निर्माण आदि की जानकारी दी। रोवर्स ने लाठियों और रस्सियों के माध्यम से सुविधाजनक रूप से बैठने के लिए तीन मीटर सोफा तैयार किया। जूतों, बर्तनों सहित अन्य सामान को रखने के लिए गैजेट्स का निर्माण सिखाया गया। डा. मुछाल ने कहा कि शिविर के दौरान सीखी गई गतिविधियां केवल समागम की तैयारियों में ही नहीं ब्लकि आपातकाल के दौरान भी प्रयोग में लाई जाती है। इस अवसर पर डा. किरण गर्ग, मनोज कुमार, अनिल, मनीष, कपिल, हिमांशी, निक्की, गौरव, इंतजार, शिवानी, मीनू का सहयोग रहा।