फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महावतपुर गांव में पूर्व राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन

महावतपुर गांव में पूर्व राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
महावतपुर गांव में पूर्व राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

महावतपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में पूर्व राशन डीलर पर गांव का माहौल खराब करने और वर्तमान राशन डीलर को मारने की धमकी का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में एकत्र होकर सीओ बड़ौत से मिले और बताया पूर्व राशन डीलर कई मामलों में वांछित हैं, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। सीओ ने आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। ग्रामीणों ने मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

सोमवार को ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अजय के नेतृत्व में ग्रामीण गांव में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा गांव का पूर्व राशन डीलर गांव का माहौल खराब कर रहा है, क्योंकि उक्त डीलर कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा है। गंभीर मामलों में बड़ौत कोतवाली सहित कई थानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। उक्त राशन डीलर गांव के वर्तमान राशन डीलर सुमन पत्नी सुनील को राशन वितरण करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे राशन डीलर सुमन सहित ग्रामीणों में भय व्याप्त हैं। बाद में सभी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीओ कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर सीओ को ज्ञापन देकर बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन वांछित पूर्व राशन डीलर को गिरफ्तार नहीं कर रही है। यदि जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। सीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुनील, कदम सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed