{"_id":"5a527a894f1c1b35198b5662","slug":"71515354761-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरता पुरस्कार मिले, अंकित के नाम पर रखा जाएगा सड़क का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरता पुरस्कार मिले, अंकित के नाम पर रखा जाएगा सड़क का नाम
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। वाजिदपुर के शहीद सिपाही अंकित तोमर के नाम पर जिले की एक सड़क का नाम रखे जाने की कवायद शुरू हो गई है। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया है। उम्मीद है कि शहीद के नाम पर जिले के किसी सड़क का नाम जल्द ही रखा जाएगा। इसके अलावा गृहमंत्री से सिपाही को मरणोपरांत वीरता पदक दिए जाने की सिफारिश की गई है।
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह सोमवार को वाजिदपुर गांव में होने वाली शोकसभा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सिपाही ने पूरे विभाग का नाम रोशन किया और अपराध के खात्मे के लिए कुर्बानी दे दी। बागपत ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को ऐसे सिपाही पर नाज है। उन्होंने सीएम को पत्र भेजकर प्रस्ताव रखा है कि जिले की एक सड़क का नाम सिपाही अंकित तोमर के नाम पर रखा जाना चाहिए। उधर, गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भेजे पत्र में कहा कि मरणोपरांत वीरता पदक अंकित तोमर को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वीरता सम्मान मिले तो इससे देशभर के पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ेगा और अपराध के खिलाफ सिपाही अधिक मजबूती और आत्मविश्वास से अपना अभियान जारी रख सकेंगे।