फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नए वोटर बनने के लिए 396 युवाओं ने किया आवेदन

नए वोटर बनने के लिए 396 युवाओं ने किया आवेदन

Mon, 08 Jan 2018 01:22 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
नए वोटर बनने के लिए 396 युवाओं ने किया आवेदन
बागपत। फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली में 18 वर्ष पूरी करने वाले युवक-युवतियों के लिए अभियान के तहत शिविर लगाया गया। बागपत तहसील क्षेत्र में 396 नये वोटरों ने प्रारूप-6 भरकर नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन किया। 289 आवेदन वोट कटवाने के लिए आए।
विज्ञापन

रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। तीनों तहसील क्षेत्रों में प्रत्येक मतदेय स्थलों पर शिविर का आयोजन किया। इसमें बीएलओ और सुपरवाइजरों तैनात किए । बागपत तहसील क्षेत्र में निर्वाचन नामावली में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले 396 युवक और युवतियों ने प्रारूप-6 भरकर आवेदन किया। ऐसे भी आवेदन बीएलओ को प्राप्त हुए जिसमें 289 वोटों को कटवाने के लिए फार्म भरकर आवेदन किया गया। इसके अलावा 27 लोगों ने अपने पहचान पत्र में प्रारूप-8 भरकर शुद्धिकरण के लिए आवेदन किया। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि तहसील क्षेत्र के 288 मतदेय स्थलों पर 288 बीएलओ और 29 सुपरवाइजरों के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए हैं। इसमें 396 युवाओं ने वोट बनवाने के लिए आवेदन किया है। अब कैंप 21 और 28 जनवरी को सभी मतदेय स्थलों पर लगेगा। 18 वर्ष पूरी करने वाले युवक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed