{"_id":"5a493b164f1c1bcd6d8b7282","slug":"71514748694-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने बनाएं आकर्षक और शिक्षाप्रद विज्ञान के मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने बनाएं आकर्षक और शिक्षाप्रद विज्ञान के मॉडल
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने आकर्षक मॉडल बनाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक का आयोजन किया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ एआरटीओ आरपी मिश्रा ने किया।
रविवार को गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक और शिक्षाप्रद मॉडल तैयार कर सभी को चौका दिया। स्कूली बच्चों ने छोटी-छोटी मशीनें के मॉडल बनाकर प्रदर्शन में प्रस्तुत किए । गांधी की दांडी मार्च की मनमोहक झलक झांकी के माध्यम से बच्चों ने दिखाई। । बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर नाटक का मंचन किया गया। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने कहा कि महापुरुषों ने हमेशा बच्चों को सद्मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया है। बच्चों से सभी महापुरूषों के दिखाएं हुए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। इसके साथ-साथ यातायात के नियमों के बारे में बताया। विज्ञान मॉडल बनाने में वैभव प्रथम, स्मार्ट सिटी बनाने पर पलक गोयल, पलक मानव और रीया द्वितीय स्थान और विभिन्न प्रोजेक्ट बनाने पर अंकिता और भूमिका तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य अमित चौहान, मैनेजर कृष्णपाल, सुनील चौहान मौजूद रहे।