फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु- नयन सागर

अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु- नयन सागर

Thu, 21 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु- नयन सागर
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जैन संत उपाध्याय नयन सागर महाराज ने कहा अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है। अहंकार से ग्रस्त मनुष्य धर्म विरोधी हो जाता है। वह स्वयं की प्रशंसा से आत्म मुग्ध होता है। आलोचना को स्वीकार करके सत्यमार्ग पर जाने की उसकी क्षमता का लोप हो जाता है।

वे बुधवार को दिगंबर जैन कॉलेज में आयोजित धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा मानव मन बड़ा विचित्र होता है। वह झूठी प्रशंसाओं को सुनकर अपने झूठे अहम का पोषण तो करने लग जाता है, किन्तु सच्ची आलोचनाओं को सुनकर अपना उत्थान करने की नहीं सोचता। मन पर नियंत्रण अहंकार का शमन करके चेतना को अध्यात्म की पराकाष्ठा तक ले जाता है। धर्मसभा के बाद गुरू भक्ति चैनल द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। भजनों पर श्रद्धालु झूमने लगे और सारा वातावरण धार्मिक हो गया। धनेंद्र कुमार जैन ने मंच संचालन एवं बारह भावना का पाठ किया। बुधवार को दोपहर एक बजे जैन संत नयन सागर महाराज ने किशनपुर बराल के मंगल विहार किया। इसमें डॉ. वीरेंद्र सिंह, धन कुमार जैन, राकेश कुमार जैन, अरविंद जैन, सुनील कुमार जैन, विमल प्रसाद जैन, रमेश चंद जैन, रविंद कुमार जैन, श्रेयांस जैन, प्रदीप जैन, अनिल कुमार जैन, वीर सैन जैन, अशोक जैन, सचिन जैन डॉ. दीपक जैन, डॉ. अमित जैन, डॉ. विनोद कश्यप, रूपेन जैन, ऋषभ जैन, सुधीर जैन, तेजस जैन, अंजुल जैन, निशा जैन, अंजली जैन, सुनीता जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed