{"_id":"5a09f64b4f1c1bc45b8b5ecc","slug":"71510602315-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान से हटे डमी उम्मीदवार, आज मिलेंगे सिंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदान से हटे डमी उम्मीदवार, आज मिलेंगे सिंबल
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया में अधिकतर प्रत्याशियों के डमी के तौर पर दाखिल किए नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। बड़ौत पालिका से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया, जबकि खेकड़ा में दो नामांकन पत्र वापस लिए गए हैं। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया मंगलवार को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
सोमवार को अग्रवाल मंडी टटीरी से अध्यक्ष पद के लिए अमोद और रितेश देवी ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। सभासद के लिए भी छह प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया, अब 39 उम्मीदवार ही चुनाव के मैदान में रह गए हैं।
अमीनगर सराय नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 13 उम्मीदवारों ने 19 नामांकन पत्र जमा किए । चुनाव अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि छह नामांकन स्थगित कर दिए । अब चुनाव के मैदान में 13 प्रत्याशी रह गए हैं। सभासद के चार उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया है। 30 दावेदार ही मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
बागपत नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद पर 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। तीन सभासद के प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है, अब 123 दावेदार सभासद का चुनाव लड़ेंगे।
बड़ौत में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया बड़ौत नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर नरेश चंद शर्मा ने अपना नाम वापस लिया। अब अध्यक्ष पद के नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं सभासद पद पर 12 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। सभासद पद पर 178 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
छपरौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर राजेश देवी और पिंकी ने नाम वापस लिया। सभासद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। 53 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
दोघट नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद पर किसी ने नाम वापस नहीं लिया। सभासद पद के लिए एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। अब 35 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
टीकरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर कोई नाम वापस नहीं हुआ। सभासद के लिए तीन लोगों ने नाम वापस लिए हैं। अब 33 चुनाव मैदान में हैं। एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।