फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बरसात से बिगड़े हालात, हाईवे जाम और मकान गिरे

बरसात से बिगड़े हालात, हाईवे जाम और मकान गिरे

Sun, 03 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
बरसात से बिगड़े हालात, हाईवे जाम और मकान गिरे
जिले में 32 मिमी बरसात रिकॉर्ड की, पारा लुड़का
विज्ञापन

बागपत। जनपद में पिछले दो दिन से रुक-रुककर हो रही बरसात से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई गांवों में जलभराव हो गया है। मलकपुर गांव में कच्चा मकान गिर गया, जबकि रटौल गांव में झोंपड़ी ढहने से दो लोग दब गए। सरकारी दफ्तरों में भी जलभराव हो गया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गौरीपुर मोड़ पर जाम के हालात रहे।
पिछले करीब 48 घंटे से रुक-रुककर बरसात जारी है। शुक्रवार की रात में बारिश होती रही। बारिश और तेज हवा के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की । जिले में 32 मिमी बरसात रिकॉर्ड की। पारा लुड़ककर 30 डिग्री तक पहुंच गया। रटौल गांव में तेज हवा से अब्दुल सलाम की झोंपड़ी गिर गई। इसमें दबने से सुहैब और शाहरुख घायल हो गए। दोनों को गांव में ही प्राथमिक उपचार दिलाया। बड़ौत क्षेत्र के मलकपुर गांव में बंद पड़ा कच्चा मकान गिर गया। औगटी गांव में जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

राजबीर, सुरेंद्र कुमार, ब्रहम सिंह, अंकित ढाका, रॉकी, राहुल, पुलकित और सुमित ने कहा प्रशासन ने जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई है। इसके चलते गांव तालाब बन गया है। डौलचा और हरिया खेड़ा गांव में जलभराव के हालात है, इससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जिला मुख्यालय पर भी कई सरकारी दफ्तरों में जलभराव हुआ। गौरीपुर मोड़ पर जाम की स्थिति बन गई, इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed