फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत का जिला अस्पताल है या रेफर सेंटर

बागपत का जिला अस्पताल है या रेफर सेंटर

Thu, 31 Aug 2017 01:09 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
बागपत का जिला अस्पताल है या रेफर सेंटर
बागपत। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सपने जैसी हो गई है। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की बात छोड़िए, इमरजेंसी तक का भरोसा नहीं रह गया है। सुविधाओं का ऐसा टोटा है कि हादसों और गनशॉट के घायलों को यहां से रेफर करने के अलावा कोई चारा नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से स्वास्थ्य विभाग लाचार है। मरहम-पट्टी करने तक ही इमरजेंसी सिमट गई लगती है। गंभीर घायल मरीज रेफर कर दिए जाते हैं, जिनमें कई मामले ऐसे भी हैं जिनकी हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिल्ली के नजदीक होने के बावजूद यहां सुविधाएं नहीं होने से लोगों को परेशानियां झेल रहे हैं। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा का कहना है कि जो मरीज गंभीर बीमार होते हैं या हादसे में किसको ज्यादा चोट लगी रहती है, उनको अस्पताल से रेफर किया जाता है। विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी के चलते ऐसा करना पड़ता है।
विज्ञापन


केस : 1
हादसे में घायल ब्रिजेश को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जांच की गई तो हाथ टूटा होने की पुष्टि हुई। हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण ब्रिजेश को मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया।
विज्ञापन

केस : 2
शहर निवासी किशोर को दिल्ली रोड पर कैटर ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण मेरठ रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां सीटी स्कैन तक नहीं होता
बागपत के जिला अस्पताल में सीटी स्कैन तक की सुविधा नहीं है, इसलिए चिकित्सकों को गंभीर मामला मिलते ही मरीजों को रेफर करने की मजबूरी से दो चार होना पड़ता है।



करोड़ों के महिला अस्पताल पर ताला
जिला अस्पताल के पास ही 100 बिस्तर का महिला अस्पताल बना हुआ है, जो करीब एक वर्ष पहले बनकर तैयार हो गया। चार माह पहले दो बार उद्घाटन हुआ। करीब एक माह चलकर ही बंद हो गया। वर्तमान में इस पर भी ताला लटका हुआ है। इसके ठेके पर संचालन की कवायद शुरू की गई, लेकिन अभी तक परवान नहीं चढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed