{"_id":"5999eba74f1c1b735b8b45ae","slug":"71503259559-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगामा नहर में पानी नहीं आया तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगामा नहर में पानी नहीं आया तो होगा आंदोलन
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। चौगामा में पानी न आने से किसान और क्षेत्र की जनता में रोष है। पानी का जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। शिकायतों के बाद भी विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। नंगला कनवाड़ा गांव में प्रधान के आवास पर हुई बैठक में किसानों ने आंदोलन की रूप रेखा तैयार की। प्रधान मांगेराम चेयरमैन ने बताया एक जुलाई से 31 अक्तूबर तक के बीच में चौगामा नहर में पानी आ जाता है। अब ऐसा नहीं हो रहा है। इससे क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो रही हैं और जल स्तर नीचे गिर रहा है। उन्होंने कहा जल्द नहर में पानी नहीं छोड़ा तो किसान आंदोलन करेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता मोहन शर्मा ने की। संचालन रगबीर मास्टर ने किया। इसमें धर्मवीर, तेजवीर, किशन सिंह, गुरूबचन, ब्रहमदेव, हेम सिंह, कर्मवीर, राजपाल, सुरेंद्र, धर्मदास, संजीव, कुलदीप, बिजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन