फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राहुल पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

राहुल पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 06 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
राहुल पर हमले के विरोध में प्रदर्शन
बागपत। गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी पर पथराव की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निंदा की। राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। रटौल में घटना की निंदा की। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव लता चौधरी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने जमकर हंगामा किया। लता चौधरी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर हमला कर दिया था, जिसमें वह बाल-बाल बचे हैं। भाजपा शासित राज्यों में जंगलराज कायम हो गया है। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने हमलावरों के जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर डीएम भवानी सिंह खंगारौत को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। सुजिता, सरिता, उर्मिला, बबीता, सावत्री, नगमा, आसमा, रूबी, निलम शर्मा मौजूद रहे। चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रोष प्रकट किया। चंगीराम और शाहिद पहलवान ने कहा कि गाड़ी पर पत्थर माना और काले झंडे दिखाना पूरी तरह गलत है। उन्होंने गुजरात सरकार से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed