फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाबा भोले की पूजा से पलट सकता है भाग्य

बाबा भोले की पूजा से पलट सकता है भाग्य

Wed, 12 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
बाबा भोले की पूजा से पलट सकता है भाग्य
बाबा भोले की पूजा से पलट सकता है भाग्य
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। श्रावण माह शुरू होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। पंडितों के अनुसार यदि सच्चे मन से कोई भक्त भगवान शिव की आराधना करता है तो उसका भाग्य पलट सकता है। पंडित रोहताश शर्मा ने बताया श्रावण माह का पहला सोमवार बीत चुका है, अब दूसरा सोमवार आएगा। उन्होंने बताया श्रावण माह में 50 साल बाद ऐसा संयोग हुआ है, जब एक माह में पांच सोमवार हैं। उन्होंने बताया श्रावण माह मेें प्रत्येक सोमवार में विशेष आराधना की जाए तो भक्त का भाग्य पलट सकता है। उन्होंने बताया दूसरा सोमवार 17 जुलाई को पड़ेगा। दूसरे सोमवार को महाकालेश्वर शिव की विशेष पूजा करने का विधान है। भक्त को ऊं महाशिवाय वरदाय ही ऐ काम्य सिद्धि रुद्राय नम: मंत्र का रुद्राक्ष की माला से कम से कम 11 बार जाप करना चाहिए। महाकालेश्वर की पूजा से सुखी गृहस्थ जीवन, पारिवारिक कलह से मुक्ति, पितृ दोष और तांत्रिक दोष से मुक्ति मिलती है। तीसरे सोमवार यानि 24 जुलाई को पड़ रहा है। इसमेें अद्र्वनारीश्वर शिव का पूजन किया जाता है। इन्हें खुश करने के लिए ऊं महा देवाय सर्व कार्य सिद्धि देहि-देहि कामेश्वराय नम: मंत्र का 11 माला जाप करना श्रेष्ठ माना है। इस पूजा से अखंड सौभाग्य, पूर्ण आयु, संतान प्राप्ति, संतान की सुरक्षा, कन्या विवाह, अकाल मृत्यु निवारण और आकस्मिक धन की प्राप्ति होती है। 31 जुलाई को पड़ने वाले चौथे सोमवार को तंत्रेश्वर शिव की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन भक्त ऊं रुद्राय शत्रु सहाराय क्ली कार्य सिद्धये महा देवाय फट मंत्र का जाप कर शिव की कृपा से बाधा का नाश, अकाल मृत्यु से रक्षा, रोग से मुक्ति और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। सात अगस्त को पड़ने वाले पांचवें सोमवार को भक्त श्री त्रयम्बकेश्वर की पूजा करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसमें रुद्राभिषेक, लघु रुद्री, मृत्युंजय या लघु मृत्युंजय का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed