फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   68.7 percent voting took place in the by-election for the post of village head

Baghpat News: ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव में 68.7 फीसदी हुआ मतदान

Thu, 07 Sep 2023 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
68.7 percent voting took place in the by-election for the post of village head
बड़ौत। बड़ौली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए बुधवार को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उपचुनाव संपन्न कराया गया। इस दौरान 68.7 फीसदी मतदान हुआ। उधर, जहां गांव की सरकार दोबारा चुनने को लेकर महिलाएं उत्साहित दिखीं, वहीं चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे दिन एसडीएम और सीओ ने चुनाव स्थल पर डेरा जमा रखा।
विज्ञापन

बड़ौत ब्लाॅक के अंतर्गत आने वाले बड़ौली ग्राम पंचायत में हृदयगति रुकने से ग्राम प्रधान राजेन्द्र की अप्रैल में मृत्यु हो गई थी। बुधवार को राज्य आयोग के निर्देशों पर रिक्त पड़े ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव कराया गया। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान कराने के लिए कुल 13 पोलिंग पार्टियां लगाई गईं थीं और 13 बूथ बनाए गए। जिनमें से 10 बूथ बीआरसी बडौली पर तथा तीन बूथ हरिजन चौपाल में बनाए गए हैं। कुल 6329 वोटे थी, जिनका कुल 68.7 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

कहने को तो चुनाव मैदान में छह प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य तीन प्रत्याशियों में पूर्व प्रधान राजेन्द्र के बेटे मनोज, पूर्व सुधीर उर्फ बिल्लू व देशपाल के बीच ही चुनावी टक्कर है। उधर, चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुबह से ही एसडीएम सुभाष सिंह और सीओ सविरत्न गौतम मौके ने मतदान केंद्र पर डेरा डाल लिया था। मतदान केंद्र के अंदर व बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दूसरी बार गांव की सरकार चुनने में उत्साहित नजर आईं महिलाएं
सुबह से ही ग्रुप में आकर महिलाओं ने मतदान प्रतिशत तो बढ़ाया ही साथ ही प्रत्याशियों का उत्साह भी। महिलाएं घर से रसोई का काम निपटाने के बाद अपनी सखी सहेलियों के साथ उत्साह पूर्वक वोट देने के लिए बूथों पर पहुंची। इनमें पढ़ने लिखने वाली छात्राओं एवं गांव की अनपढ़ युवतियां भी जो वोटर बन चुकीं थीं मतदान में उत्साह के साथ भाग लीं। उधर गांव के युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और दिव्यांग भी वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed