फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   67 infected, including health workers and court staff

स्वास्थ्यकर्मी व कोर्ट कर्मचारी सहित 67 मिले संक्रमित, 440 संक्रमित हुए ठीक

Wed, 19 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
67 infected, including health workers and court staff
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहता जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मी व कोर्ट कर्मचारी सहित 67 कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। अब 719 केस एक्टिव हैं और 440 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

बागपत सीएचसी का एक चिकित्सक, कोर्ट कैंपस, शिकोहपुर, पुलिस लाइन, निनाना गांव के पांच युवक, बागपत कोर्ट रोड गली नंबर दो में एक युवक व गली नंबर चार की एक महिला, गायत्रीपुरम बागपत, भजन विहार बागपत गली नंबर छह, अर्जुनपुरम, खामपुर, निरोजपुर, गौरीपुर, पाबला, दुड़भा, खेकड़ा में एक महिला पुलिसकर्मी, मवींकला, प्रेमपुरी कॉलोनी, मोहल्ला औरंगाबाद, मुबारिकपुर, फखरपुर में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

बड़ौत में एचडीएफसी बैंक शाखा के तीन कर्मचारी, बड़ौत कोतवाली पर तैनात दो पुलिसकर्मी, गुराना रोड बड़ौत, बावली, बुढ़पुर, बिजरौल, नेहरू रोड बड़ौत, ठाकुरद्वारा मोहल्ला बड़ौत और असारा गांव में संक्रमित मिले हैं। इनके अतिरिक्त पिलाना ब्लॉक के लुहारा, सैडभर, ढिकौली, दत्तनगर, चमरावल, खट्टा प्रहलादपुर, सिंघावली अहीर, हिसावदा, मतानतनगर व कस्बा अमीनगर सराय में संक्रमित मिले हैं। दोघट क्षेत्र के फौलादनगर व मौजिजाबाद नांगल गांव में एक-एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। विभाग की टीम बुधवार को संक्रमितों के संपर्क में आने वाले और उनके परिजनों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed