फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   644 advocates voted, 40 candidates imprisoned in ballot boxes

Baghpat News: 644 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, 40 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद

Sat, 05 Oct 2024 02:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 05 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
644 advocates voted, 40 candidates imprisoned in ballot boxes
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को मतदान के लिए अधिवक्ताओं ने काफी उत्साह दिखाया और 644 अधिवक्ताओं ने अपना वोट डाला। मतदान खत्म होने के साथ ही 40 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया। जिसका परिणाम शनिवार को मतगणना के बाद घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के 15 पदों पर तीन गुटों के 40 प्रत्याशियों चुनाव लड़ रहे हैं। जहां शुक्रवार की सुबह नौ बजे चौधरी चरण सिंह सभागार में मतदान शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक 667 मतदाताओं में से 644 ने मतदान किया, जबकि 23 ने मतदान नहीं किया। जिला बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि मतपेटियों को सील का सुरक्षित रखवा दिया गया है। जिन्हें शनिवार की सुबह दस बजे पुस्तकालय हॉल में खोलकर मतगणना कराई जाएगी। इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने वालों में आदिश कुमार जैन, योगेंद्रपाल सांगवान, बीर सिंह श्योराण, राजेंद्र सिंह तोमर, नरेश मलिक, अजय शंकर शर्मा, अंकुर स्वामी और आकाश शांडिल्य समेत अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दो गुटों में कड़ी टक्कर, मतदाता फिसले तो तीसरा बनेगा विजेता
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नीरज सिंह और पूर्व अध्यक्ष विजयपाल तोमर गुट के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। साथ ही अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि अगर दोनों की टक्कर में मतदाता फिसल गए तो तीसरे गुट के प्रत्याशी अनिल शर्मा भी जीत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा महामंत्री पदों को लेकर दो गुटों के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर बताई गई। हालांकि मतदान के बाद सभी पदों के प्रत्याशी अपनी जीत का दावा करते नजर आए।
- चुनाव में व्यस्त रहे अधिवक्ता, वापस लौटे वादकारी
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को अधिकांश अधिवक्ता मतदान कराने में व्यस्त रहे। जिसके चलते कचहरी में आए वादकारी बिना काम कराए ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed