फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   63.48 percent polling in Kheda Islampur, counting of votes today

खेड़ा इस्लामपुर में 63.48 प्रतिशत मतदान, मतगणना आज

Mon, 20 Dec 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
63.48 percent polling in Kheda Islampur, counting of votes today
तीन प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद, प्रधान की सड़क दुर्घटना में मौत के कारण हुआ उप चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खेड़ा इस्लामपुर गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए सोमवार को उपचुनाव हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम तक मतदान कराया गया। चुनाव में तीन प्रत्याशियों के लिए गांव में 63.48 प्रतिशत मतदान हुआ। मंगलवार को मतगणना होगी।
खेड़ा इस्लामपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में सोमवार को प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। प्रत्याशी रीना, संदीप और नीरज मैदान में है। खेड़ा इस्लामपुर गांव के प्रधान जगमेल की कई माह पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद ग्राम पंचायत चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद 12 दिसंबर को तीन प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। सोमवार को निर्वाचन अधिकारी उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था के बीच 63.48 प्रतिशत मतदान हुआ। बीडीओ प्रेमशंकर ने बताया कि मतगणना मंगलवार को होगी और उसके बाद परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान का चार्ज देने को लेकर भी रही थी खींचतान
खेड़ा इस्लामपुर गांव के प्रधान जगमेल सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद प्रधान का चार्ज देने को लेकर भी काफी खींचतान रही। प्रधान का चार्ज दिलाने के लिए एक तरफ पांच पंचायत सदस्य रहे तो दूसरी तरफ दस पंचायत सदस्य थे। इसके बाद भी पांच पंचायत सदस्य के पक्ष वाले को चार्ज दिए जाने पर मामला कोर्ट तक पहुंचा और वहां से चार्ज देने के फैसले पर स्टे हो गया। तभी उप चुनाव की तारीख तय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed