फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों को मिट्टी की जांच का दिया जाए लाभ : अपर निदेशक

किसानों को मिट्टी की जांच का दिया जाए लाभ : अपर निदेशक

Mon, 22 Apr 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
किसानों को मिट्टी की जांच का दिया जाए लाभ : अपर निदेशक
बागपत। कृषि रक्षा विभाग के अपर निदेशक रामचंद्र ने सोनीपत मार्ग स्थित नंदन कानन पार्क में मिट्टी जांच लैब का निरीक्षण किया। रिकार्ड की जानकारी ली। वहीं उन्होंने उप कृषि निदेशक कार्यालय, पिलाना में कृषि कल्याण केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार को सोनीपत मार्ग स्थित नंदन कानन पार्क कृषि रक्षा मुख्यालय पर कृषि रक्षा विभाग के अपर निदेशक रामचंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने उन्होंने मिट्टी जांच के बारे में जानकारी ली। लैब का निरीक्षण किया। किसानों के खेतों से जांच की गई मिट्टी के रिकार्ड देखे। कहा कि मिट्टी जांच लैब के पास ही उप कृषि निदेशक कार्यालय बनवाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है जो आचार संहिता हटने के बाद उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा। निर्देश दिए मिट्टी की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। किसानों को इसका पूरा लाभ दिलाया जाए। उन्होंने किसानों को वितरित किए जाने वाले कीटनाशक का रिकार्ड देखा। निर्देश दिए सभी किसानों को कीटनाशक वितरित किए जाने चाहिए। कहा कि किसानों को उनकी फसल के हिसाब से ही कीटनाशक दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने उप कृषि निदेशक कार्यालय और पिलाना में कृषि कल्याण केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां छुटपुट कमियां मिली, जिनको जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए है। इनके साथ विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed