{"_id":"5c928935bdec2213e43a4bc2","slug":"61553107253-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्संग और भंडारे का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्संग और भंडारे का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। घीसा संत दरबार में महंत देवेंद्र दास महाराज के सानिध्य में चल रहे मेले में ग्रंथ साहेब पाठ, सत्संग, एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। मोहल्ला मुंडाला स्थित घीसा संत दरबार में होली के त्यौहार पर परंपरागत ढंग से चल रहे सत्संग, मेले एवं भंडारे का बुधवार को विधिविधान पूर्वक श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हो गया। सत्संग में रातभर धर्मावलंबी जमकर झूमे।
महंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि घीसा संत के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए, जो भी सच्चे मन से उनकी भक्ति करता है। उसके सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। संत घीसा दास के जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। बिना धर्म एवं भक्ति के मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। घीसा संत दरबार में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि क्षेत्रों से श्रद्धालु एवं साधु संत प्रति वर्ष होली त्यौहार के इस आयोजन में पहुंचे। बुधवार को हवन, यज्ञ, भंडारे एवं पूजा पाठ के साथ विधि विधान पूर्वक कार्यक्रम का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।