फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आतंकी हमले को लेकर सरकार पर उठ रहे सवाल : जयंत चौधरी

आतंकी हमले को लेकर सरकार पर उठ रहे सवाल : जयंत चौधरी

Mon, 25 Feb 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले को लेकर सरकार पर उठ रहे सवाल : जयंत चौधरी
बड़ौत (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि आतंकी हमले को लेकर सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। खुफिया एजेंसी ने पहले ही सूचना दे दी, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन

केएचआर इंटर कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर हमले की सूचना पहले से थी तो सीआरपीएफ के जवानों को क्यों गलत तरीके से भेजा गया। बार-बार प्रधानमंत्री मोदी सफाई देते है कि हम हमला कर देंगे, हमले से यह यह मामला शांत नहीं होने वाला, दोबारा भी घटना हो सकती है, इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। जयंत चौधरी ने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री शहीदों को नमन करते हैं, जहां शहीद के परिजन शोक में हैं और भूखे प्यासे हैं, तो वे होटल में जाकर नाश्ता करते हैं। गठबंधन के सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कि हमारा सपा, बसपा से गठबंधन हो चुका है, जब कांग्रेस के बारे में पूछा गया कि उन्हें दो सीट छोड़ी है। कांग्रेस से गठबंधन के बातचीत के सवाल पर कहा कि पारिवारिक बातें हुई , गठबंधन जैसी कोई बात नहीं हुई। क्षेत्रीय दलों की बैठक में प्रस्ताव रखा था कि 21 साल की उम्र में विधान सभा के चुनाव लड़ सके, इसका एक्ट बनाया जाए। संदीप खामपुर, रोहित निनाना, वीरेंद्र तेजान, अजय कुमार, अनिल, अमित, अरुण, मनोज, अरविंद, बिल्लू, सुधीर मौजूद रहे। बागपत में जाट सभा ने उनका स्वागत किया। इस दौरा सभा के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह, महासचिव अश्वनी तोमर, सचिव गजेंद्र कुंडू, चौधरी तेजपाल सिंह, अशोक तोमर, मनोज तोमर, अनिल डबास, राममेहर हेवा, विश्वास चौधरी, देशपाल ठेकेदार, अमित चौधरी, संजीव सांगवान मौजूद रहे। उन्होंने रालोद नेता अमित जैन के घर पहुंचे और उनके पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed