{"_id":"5c671315bdec22739f757a92","slug":"61550258965-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने बाइक में टक्कर मारी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर ने बाइक में टक्कर मारी, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर ने बाइक को टक्कर मारी, तीन घायल
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के पास से कैंटर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से परिजन घायलों को निजी अस्पताल ले गए। हादसे के बाद कैंटर को छोड़कर भाग निकला।
मवीकलां गांव निवासी विवेक पुत्र प्रभात अपने दोस्त राहुल, आशु के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से बागपत आए थे। शुक्रवार शाम चार बजे के लगभग वह लौट रहे थे। जब वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आ रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद कैंटर छोड़कर चालक भाग निकला। जिला अस्पताल से परिजन घायलों को निजी अस्पताल ले गए। इस संबंध में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है।