फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सोशल मीडिया पर अपनी मर्यादाओं को न भूले लोग : सुरेंद्र सिंह

सोशल मीडिया पर अपनी मर्यादाओं को न भूले लोग : सुरेंद्र सिंह

Mon, 21 Jan 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अपनी मर्यादाओं को न भूले लोग : सुरेंद्र सिंह
बागपत। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी पर टिप्पणी किए जाने के प्रकरण में लोगों के बीच नाराजगी है। देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सर्व समाज की महिलाएं सम्मानीय हैं। किसी को भी महिलाओं का अपमान करने का अधिकार नहीं है। युवा सोशल मीडिया पर अपनी मर्यादाओं को न भूलें। इस तरह के मामलों को जाति-बिरादरी से कभी न जोड़ें।
विज्ञापन

रविवार को चौधरी सुरेंद्र सिंह ने चारू चौधरी के प्रकरण में कहा कि इस तरह के मामले गिरते सामाजिक स्तर का परिणाम है। प्रत्येक बिरादरी की महिलाएं सम्मानित होती है और इस तरह के मामलों को कभी जातपात से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। जो भी प्रकरण हुआ है, उसका मामला अब पुलिस और कोर्ट में है। लोगों को एकजुट होकर महिलाओं का अपमान करने वालों की निंदा करनी चाहिए।
विज्ञापन

बागपत पहुंची भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रवक्ता चारू प्रज्ञा ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी को किसी भी सभ्य समाज में सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि कुछ समय पहले उनके ऊपर भी गलत तरीके से सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed