फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाजी जमील चुने गए यूनाइटेड मुस्लिम तेली डेवेलोपमेंट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

हाजी जमील चुने गए यूनाइटेड मुस्लिम तेली डेवेलोपमेंट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

Thu, 17 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
हाजी जमील चुने गए यूनाइटेड मुस्लिम तेली डेवेलोपमेंट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष
बड़ौत (बागपत)। यूनाइटेड मुस्लिम तेली डेवलपमेंट एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मेहरबान ने कहा कि देश की आजादी में मुस्लिम तेली समाज का अहम योगदान रहा है। समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास सभी को करना चाहिए। इसमें समाज को संगठित करने का संकल्प लिया। इसमें हाजी जमील को यूनाइटेड मुस्लिम तेली डेवलपमेंट एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष चुना। लोगों ने नोटों की माला पहनाकर और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर के दिल्ली- सहारनपुर रोड पर स्थित मिलन मैरिज होम के प्रांगण में मुस्लिम तेली समाज का सम्मेलन हुआ। इसमें यूनाइटेड मुस्लिम तेली डेवलपमेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मेहरबान ने कहा कि समाज के गरीब लोगों की सहायता कर उन्हें भी आगे बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर हाजी जमील ठेकेदार ने कहा कि आने वाले समय में समाज निरंतर प्रगति करेगा और समाज मेें एकजुटता व संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा जल्दी ही तेली समाज का एक जिला अधिवेशन बुलाया जाएगा, इसमें पूरे जिले भर के हजारों तेली समाज के लोग शामिल होंगे, इसमें तेली समाज के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक हालातों में चर्चा होगी। इस मौके पर रिजवान मलिक ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने के बाद समाज को एकजुट और संगठित करने का संकल्प लिया। इसमें समाज के लोगों को एक सूत्र में जोड़ने, उनके विकास के लिए कार्य योजना बनाकर काम करने सहित अनेक हितकारी मुद्दों पर चर्चा की। इसकी अध्यक्षता हाजी मेहरबान ने की। संचालन रिजवान मलिक ने किया। इसमें जाकिर मलिक, जलालुद्दीन मलिक, शाकिर मलिक, सहजाद ठेकेदार, सलीम मलिक, शकील मलिक, साजिद मलिक, शाहिद मलिक, हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी, इरफान बोंटेक्स, इसरार खान, अनवर चौधरी, डॉ. उमर फारूख आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed