फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मलकपुर मिल ने किया नौ करोड़ का भुगतान, कसौटी पर सीएम का वादा

मलकपुर मिल ने किया नौ करोड़ का भुगतान, कसौटी पर सीएम का वादा

Sun, 30 Dec 2018 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
मलकपुर मिल ने किया नौ करोड़ का भुगतान, कसौटी पर सीएम का वादा
बागपत। मलकपुर चीनी मिल ने शनिवार को नौ करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। चीनी मिल पर अभी भी पेराई सत्र 2017-18 के 240 करोड़ रुपये बकाया हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के पतला में 31 दिसंबर तक संपूर्ण भुगतान का वादा किया था। पूरा भुगतान नहीं करने वाली मिल पर सख्ती का एलान किया था।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त ने पिछले दिनों ही मलकपुर चीनी मिल की करीब 105 करोड़ रुपये की आरसी जारी की , जबकि इससे पहले 244 करोड़ रुपये की आरसी जारी की इस तरह करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये की दो आरसी जारी हो चुकी है। प्रभारी डीसीओ विनीत कुमार ने बताया मिल ने शनिवार को नौ करोड़ रुपये का भुगतान किया। वर्तमान पेराई सत्र की चीनी बेचकर यह भुगतान किया। रविवार की छुट्टी होने के बाद सोमवार को मिल के पास केवल एक दिन बाकी होगा। इसमें पूर्ण बकाया गन्ना भुगतान का वायदा पूरा होता नहीं दिख रहा है। देखने वाली बात यह होगी कि चीनी मिल सोमवार को कितने करोड़ का भुगतान करती है।
विज्ञापन



अधूरी प्रक्रिया, लटका है सॉफ्ट लोन
बागपत। मलकपुर चीनी मिल को सॉफ्ट लोन लेने की प्रक्रिया लटकी है। नियमानुसार मिल को पहले पचास फीसदी भुगतान करना होता है, लेकिन मलकपुर मिल ने ऐसा नहीं किया है। शुरूआत में 100 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन मिल की ओर से अभी कोई गारंटी नहीं दी, इससे मामला लटका है। 31 दिसंबर तक मामले के निपटारे की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed