फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पारा 4 डिग्री, खेतों में ओस की बूंद जमकर बन गई बर्फ

पारा 4 डिग्री, खेतों में ओस की बूंद जमकर बन गई बर्फ

Sun, 30 Dec 2018 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
पारा 4 डिग्री, खेतों में ओस की बूंद जमकर बन गई बर्फ
बागपत। शीत लहर और पाले ने सर्दी बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। खतों में ओस की बूंदे बर्फ बन गई। शीत लहर ने लोगों को जकड़ा हुआ है। दोपहर में धूप से राहत तो मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम ठंड का कहर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शीत लहर और पाले से बढ़ी सर्दी ने लोगों को जकड़ लिया है। सुबह और शाम के समय सर्दी का पारा गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। सर्दी के कारण लोगों के सामने परेशानी बढ़ गई है। दिन ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते है। सुबह के समय स्कूल जाने में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में किसानों को कार्य करने में परेशानी हो रही है। ठंड में खेतों में ओस की बूंदे जमकर बर्फ बन गई है। किसानों को गन्ना काटने में भी परेशानी हो रही है। धूप निकलने के बाद किसानों ने खेतों में काम करना शुरू किया। ठंड होने से भारी वाहन के चालक भी परेशानी महसूस कर रहे हैं। उधर, सीएचसी बागपत में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. विकास ने कहा कि सर्दी में बच्चों को सबसे ज्यादा सुरक्षा की जरूरत है। बड़े भी ऐसे मौसम में गर्म पानी का सेवन करें। बुजुर्गों को अधिक गर्म कपड़े और गर्म खाद्य वस्तुओं का सेवन करना चाहिए। सर्दी से बीमार होने पर तुरंत चिकित्सकों से उपचार करवाएं। पानी का निरंतर सेवन करें। सर्दी में भी शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
विज्ञापन



जिले में कई स्थानों पर जलाएं अलाव
बागपत। जिले में विभिन्न स्थानों पर जिला प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था की। शहरी क्षेत्र में नगर निकाय और जिला प्रशासन अलाव की व्यवस्था कर रहा है। जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्र में लेखपालों की मदद से अलाव की व्यवस्था करा रहा है, अलाव का लोगों का लाभ मिल रहा है। सर्दी से बचाव के लिए लोग हाथ तापते नजर आ रहे है। शाम होते ही अलाव जलने शुरू हो जाते है। डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में अलाव का निरीक्षण कर रहे हैं। एसडीएम बागपत विवेक कुुमार यादव ने कार्यालय के बाहर गरीब एवं बेसहारा लोगों को कंबलों का वितरण किया। साथ ही लोगों से सर्दी में कंबल का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed