{"_id":"5c155b11bdec2253af7a79f0","slug":"61544903441-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सौ मीटर दौड़ में आयुष और खुशी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सौ मीटर दौड़ में आयुष और खुशी प्रथम
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जेपी पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। इस दौरान आठ सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आयुष और बालिका वर्ग में खुशी प्रथम रही। इस दौरान मेधावियों को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
शनिवार को समापन अवसर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा और अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अंतिम दिन हुई बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में एकता प्रथम, नेहा द्वितीय और ईशा तृतीय, बालक वर्ग में आदित्य तोमर प्रथम, मुकुल द्वितीय और आकाश तृतीय रहा। जबकि 200 मीटर बालिका वर्ग में खुशी प्रथम, आयुषी द्वितीय और नेहा तृतीय, बालक वर्ग मेें आदित्य प्रथम, आयुष द्वितीय और शुभम तृतीय रहा।
बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम, आकाश द्वितीय और तुषार तृतीय रहा। जबकि 800 मीटर रेस में आयुष प्रथम, शुभम द्वितीय और विशेष तृतीय रहा। बालिका वर्ग में खुशी प्रथम और आंचल द्वितीय रही। बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में निखिल प्रथम, तुषार द्वितीय और उवेश तृतीय रहा। ऊंची कूद में सागर प्रथम, अजय द्वितीय और निखिल तृतीय रहा। जबकि बालिका वर्ग में अदिति प्रथम, साक्षी द्वितीय और एकता तृतीय रही। बालक वर्ग की लंबी कूद में निखिल प्रथम, आदित्य द्वितीय और अजय तृतीय रहा। जबकि बालिका वर्ग मेें साक्षी प्रथम, नेहा द्वितीय और एकता तृतीय रही।
विज्ञापन
बालक वर्ग की शॉटपुट में प्रत्यक्ष प्रथम, निकेतन द्वितीय और रिषभ राणा तृतीय रहा। जबकि बालिका वर्ग में विधि प्रथम, आयुषी द्वितीय और रिया तृतीय रही। बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ मेें अजय प्रथम, दीपांशु पंवार द्वितीय और दीपांशु तोमर तृतीय रहा। कबड्डी में गंगेज हाउस प्रथम और झेलम हाउस द्वितीय रही। रंगारंग कार्यक्रम के बीच विजेताओं को डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने सम्मानित किया। संचालन नीलम तोमर और अनुज उज्ज्वल ने संयुक्त रूप से किया।