{"_id":"5c097f56bdec22418644f2b6","slug":"61544126294-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसिस्टों ने किया सीएचसी पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसिस्टों ने किया सीएचसी पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
farmasist
बागपत। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के बैनर पर जिले के सभी फार्मासिस्ट काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट कर रहे है। दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। मांग पूरी नहीं हुई तो दस दिसंबर को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल में विरोध प्रकट किया जा रहा है।
बड़ौत सीएचसी पर तैनात फार्मेसिस्टों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया। सीएचसी में तैनात फार्मेसिस्टों ने मांगों को लेकर सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर बाजू पर काली पट्टी बांधकर आक्रोश जताया। फार्मेसिस्ट ओमवीर मलिक, धर्मेंद्र वेदवान, लोकेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यदि मांगे नहीं मानी तो 10 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल होगी।