{"_id":"5c058cdcbdec22418e1add6a","slug":"61543867612-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली के दिव्यांगजन परीक्षण शिविर में 145 का चयन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनौली के दिव्यांगजन परीक्षण शिविर में 145 का चयन हुआ
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
खंड विकास कार्यालय परिसर बिनौली में सोमवार को भारत सरकार की राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक दिव्यांगजन परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 145 का परीक्षण कर चयन हुआ।
शिविर का शुभारंभ बीडीओ वीपी द्विवेदी और सांसद प्रतिनिधि अरुण त्रिपाल धामा ने किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ सीआई रजा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अनुपम जैन, डॉ. गौरव राणा, डॉ. प्रतीक जैन, अभिनव गुप्ता, समन्वयक हरिशंकर, सुखराम, विपिन आदि विशेषज्ञों ने ब्लाक क्षेत्र के गांवों से पहुंचे वरिष्ठ नागरिक दिव्यांगजनों का परीक्षण कर प्रमाणपत्र जारी कर चयन किया। बीडीओ वीपी द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रयास से एडिप योजना के तहत यहां चयनित दिव्यांगजनों को उपकरण दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार, सीडीओ पीसी जायसवाल ने बिनौली पहुंचकर शिविर का जायजा लिया। इस दौरान एडीओ योगेंद्र मलिक, ब्लाक प्रमुख प्रवीण तोमर, कौटिल्य धामा, कुलदीप तोमर, संजय छिल्लर, प्रधान संजय चौधरी, विनोद कुमार, आदित्य सोलंकी, मलखान प्रधान, विकास, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहेे