फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान-मजदूरों से झूठे वायदे कर रही केंद्र सरकार : यादव

किसान-मजदूरों से झूठे वायदे कर रही केंद्र सरकार : यादव

Wed, 14 Nov 2018 01:31 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
किसान-मजदूरों से झूठे वायदे कर रही केंद्र सरकार : यादव
बागपत। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि केंद्र सरकार झूठे वादों से जनता को बरगला रही है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। गन्ने का भुगतान नहीं किया गया। मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया, लेकिन पर्चियां किसानों तक नहीं पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को युवा कांग्रेस लोकसभा बागपत का युवा किसान अधिकार सम्मेलन नौरोजपुर गुर्जर गांव में हुआ। मुख्य अतिथि यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। मिलों का पेराई सत्र देरी से शुरू कराया गया। प्रदेश प्रभारी आबिद कश्मीरी ने कहा प्रधानमंत्री देश के किसान और जवानों के हिस्से का पैसा बर्बाद कर रहे हैं। लोकसभा प्रभारी अनस सुल्तान और लोकसभा अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र प्रधान ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता बेहाल है। प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। अध्यक्षता लख्मी चंद गुर्जर और संचालन ठाकुर शैलेंद्र प्रधान ने किया। संदीप गुर्जर, आलोक शर्मा, राजीव शर्मा, अभिनव शर्मा, माजिद खान, दीपक, रविंद्र, धन सिंह, श्याम सिंह, राजवीर, आशीष, धूम सिंह, चौधरी संतराम, चौधरी करतार सिंह, चौधरी अनिल सिंह, नईम, नाजिम, अमित कुमार, टीकम सिंह, संजय खान, निसार अहमद, ठाकुर अशोक, अनिल और रुद्रप्रताप राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन


भैंसा बुग्गी लेकर पहुंचे कलक्ट्रेट
बागपत। नौराजपुर गुर्जर गांव में सम्मेलन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भैंसा बुग्गी लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार विरोधी नारेबाजी की। यहां पर उन्होंने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed