{"_id":"5beb2bd1bdec221c3378958c","slug":"61542138833-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीआरसी को नियुक्ति पत्र देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीआरसी को नियुक्ति पत्र देने की मांग
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और बीएसए को शिकायती पत्र सौंपा। चयन किए गए एबीआरसी को नियुक्ति पत्र देने की मांग रखी। कलक्ट्रेट में पहुंचे शिक्षकों ने बताया कि जिले में ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर सह समन्वयक पदों हेतु चयन की प्रक्रिया बिना किसी विवाद के एक वर्ष से रुकी है, इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्व में कई बार लिखित और मौखिक शिकायत कर चुका है। 27 अक्तूबर को मेरिट सूची के अनुसार काउंसिलिंग कराकर अंतिम चयन भी कर दिया गया। लेकिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है। शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। जिलाध्यक्ष राकेश यादव, जिला मंत्री राजकुमार शर्मा, राजीव चिकारा, हरिमोहन शर्मा, पवन कुमार विशेष कुमार, शशी भूषण, मनोज, अनिल कुमार, राजीव तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन