{"_id":"5be9d3e5bdec2269537843cc","slug":"61542050789-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! हैकर की नजर आपकी ई-मेल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! हैकर की नजर आपकी ई-मेल पर
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जहां एक ओर हर क्षेत्र में कंप्यूटर और इंटरनेट का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है, वहीं इंटरनेट पर अब काम करना व अपना डाटा सुरक्षित रखना एक मुश्किल कार्य हो गया है। हैकर और वायरस के कारण अधिकांश डाटा या तो चोरी कर लिया जाता है या फिर वह वायरस की भेंट चढ़ जाता है।
कंप्यूटर पर काम करने वालों के लिए वर्तमान समय में यदि सबसे आधुनिक कोई चीज है तो वह है इंटरनेट। इंटरनेट के माध्यम से लोग एक जगह बैठे ही लेनदेन, मनी ट्रांसफर, शॉपिंग से लेकर अपना कीमती डाटा भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक चंद सेकेंड में ही ट्रांसफर कर सकते हैं। इंटरनेट पर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है ई-मेल आईडी। यदि आप एक अच्छे इंटरनेट यूजर हैं तो आप अपना अधिकांश कार्य ई-मेल के माध्यम से ही पूरा करते हैं, लेकिन अब आपकी ई-मेल पर भी हैकर की नजरें गढ़ी है। यदि आप इसके प्रति सचेत नहीं है तो आपका डाटा या तो चोरी किया जा सकता है या फिर नष्ट। इन दोनों ही समस्याओं से थोड़े से ही प्रयास से निजात पाई जा सकती है।
नेट एक्सपर्ट एवं कंप्यूटर विशेषज्ञ आशीष और अंकित शर्मा के अनुसार:
1. ई-मेल आईडी का पास वर्ड समय समय पर बदलते रहें।
2. अपनी आईडी को बहुत अधिक सरल, सहज नहीं रखें।
3. मेल या आईपी से जुड़ी तकनीकी सूचनाएं गोपनीय रखें।
4. नेट सिक्योरिटी के लिए विश्वसनीय पद्घति ही अपनाएं।
5. किसी भी मुश्किल में पड़ने पर विशेषज्ञ से तुरंत राय लें।
6. व्यस्त स्थलों पर वाईफाई तकनीक के इस्तेमाल से बचें।
7. हैकिंग और क्रेकिंग को लेकर नॉलेेज अप डेट करते रहें।
8. अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से वैकल्पिक आईडी भी रखें।
9. विदेश यात्रा के दौरान तकनीकी सूचनाएं साझा न करें।
10. इस्तेमाल नहीं होने वाले डाटा को बेवजह स्टोर न करें।