फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाइवे निर्माण से सुधरेंगे पश्चिम यूपी के हालात : सत्यपाल सिंह-Meerut

हाइवे निर्माण से सुधरेंगे पश्चिम यूपी के हालात : सत्यपाल सिंह-Meerut

Mon, 10 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
हाइवे निर्माण से सुधरेंगे पश्चिम यूपी के हालात : सत्यपाल सिंह-Meerut
बड़ौत (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण होते ही पश्चिमी यूपी के लोगों को सुविधा होगी। भाजपा ने जो वायदा जनता से किया उस पर खरा उतरी है। सपा की वजह से हाईवे निर्माण शुरू होने में देरी हुई।
विज्ञापन

रविवार को जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता से वायदा किया था, उसे पूरा करने की मन में ठान ली थी और पूरा कर दिखाया। सपा सरकार के असहयोग के चलते परेशानी हुई। 2016 में सपा सरकार ने केन्द्र सरकार को अनापत्ति देने के लिए मना कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस सडक़ की दुर्दशा देकर उन्हें बहुत दुख होता था। क्योंकि इस निर्माण में हो रही देरी व उचित रखरखाव के अभाव में इस सड़क मेें गड्ढों मेें नहीं गड्ढों में सड़क बनी प्रतीत होती थी, आए दिन दुघर्टना होती थी। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को यह न समझे कि हम छपरौली यमुना पुल के बारे में कहा कि इस पुल के निर्माण मेें भी अब देरी नहीं होगी, इस क्षेत्र के लोगों को इसका उपहार मिलेगा। दिल्ली से गाजियाबाद नोएडा, बागपत बड़ौत क्षेत्र मेें यातायात की सुविधा सुगम होगी। कृषि आधारित उद्योग, शिक्षा तथा क्षेंत्र मे रोजगार के नए अवसर पर होगें। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, बड़ौत विधायक केपी मलिक, खादी ग्रामोद्योग कमीशन के सदस्य जयप्रकाश तोमर, चेयरमैन अमित राणा, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, ठाकुर प्रदीप सिंह, पूर्व विधायक साहब सिंह, नीरज कौशिक, नीरज शर्मा, रविंद्र राठी, डॉ. अमित खोखर, सुरेंद्र तोमर बावली, नेपाल सिंह, वेदपाल उपाध्याय, जयकरण, राजीव तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


बसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
बड़ौत। बसपा के आत्माराम मौर्य के नेतृत्व में 40 कार्यकर्ताओं ने डॉ सत्यपाल सिंह के समक्ष भाजपा सदस्यता ग्रहण की। उन्हें सत्यपाल सिंह ने माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण करायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की खास बातें
- शामली के एलम में 2.8 किमी का बाईपास बनेगा यह भारत माला परियोजना के अंतर्गत बनाया जाएगा।
- शामली में बाईपास का निर्माण होगा, जिससे आमजन को जाम से छुटकारा मिलेगा।
- सहारनपुर में 3.35 किमी की सर्विस रोड का निर्माण कराया जाएगा।

तीसरे चरण की तैयारी, अक्षरधाम से जुड़ेगा सहारनपुर
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण अब अक्षरधाम से सहारनपुर तक होगा। पहले दो चरण की डीपीआर तैयार हो चुकी है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से लोनी तक तीसरे पैकेज की डीपीआर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed