{"_id":"5b8ed9dc867a55483b04990c","slug":"61536088540-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने बड़ौत डिपो का किया निरीक्षण, 11 को आएंगे गड़करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने बड़ौत डिपो का किया निरीक्षण, 11 को आएंगे गड़करी
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शिलान्यास की तैयारियां तेज हो गई है। 11 सितंबर को बड़ौत डिपो में होने वाले नेशनल हाईवे 709 के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अलावा सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मंगलवार को डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने विभागीय अफसरों व कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमेें कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। किसी भी लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। एआरएम योगेश कुमार सहित बड़ौत डिपो के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।